[दीवान]हिन्दी में चिट्ठाकरी पर एक कार्यशाला
rakesh at sarai.net
rakesh at sarai.net
Fri Nov 23 15:34:34 IST 2007
हिन्दी में चिट्ठाकरी पर एक वर्कशॉप
ब्लॉग यानी चिट्ठा, सम्प्रेषण का अद्भुत औज़ार. कितना कुछ लिखा, पढ़ा और बांचा जा रहा
है ब्लॉग पर. विचार, समाचार, विश्लेषण, आलोचना, संस्मरण ... एक से बढ़ कर एक
दिलचस्प चीज़ें, उतनी ही दिलचस्प भाषा और शैली; ब्लॉग के कारण ही संभव हो पाया है.
अब तो ये संकट भी नहीं रहा कि हिन्दी मे कैसे लिखा जाए. कसर अगर कुछ है तो वो है
तकनीकी जानकारी का अभाव. लंबे समय से मित्रों की ओर से यह मांग उठती रही है कि सराय
ब्लॉगिंग पर एक वर्कशॉप आयोजित करे. तो लीजिए अब ये समय भी आ गया. 11 दिसंबर को
सराय में वर्कशॉप आयोजित किया जा रहा है जिसका विषय है ‘हिन्दी में चिट्ठाकारी कैसे
करें’. बेशक बातचीत हिन्दी चिट्ठाकारी पर होगी लेकिन ये अन्य भारतीय भाषाओं के लिए
भी उतना ही मुफ़ीद होगा. आखिर तकनीकी तो एक ही है.
तजुर्बेकार ब्लॉगबाज़ों से गुज़ारिश है कि वे भी आएं वर्कशॉप में, नौसिखुओं को फ़ायदा होगा.
जिनके पास अपना लैपटॉप या अन्य उपयोगी उपकरण है, ज़रूर साथ लाएं.
समय 2 से 5 बजे
तारीख़ 11 दिसंबर 2007
स्थान सेमिनार रूम, सीएसडीएस
इस वर्कशॉप में शामिल होने के लिए किसी औपचारिक योग्यता की ज़रूरत नहीं है, बस
सीखने-सिखाने के प्रति दिलचस्पी होनी चाहिए. अगर आप इसमें भाग लेना चाहते हैं तो 6
दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन ज़रूर करा लें.
रजिस्ट्रेशन और वर्कशॉप संबंधी जानकारी के लिए rakesh at sarai.net
<mailto:rakesh at sarai.net> पर लिखें.
हमारा पता है
सराय-सीएसडीएस
29, राजपुर रोड
दिल्ली 110054
More information about the Deewan
mailing list